Popular Posts

Wednesday, 13 March 2019

होली 2019: जानिए कब है होली,क्या है होलिका दहन का शुभ मूहूर्त



संदीप कुमार मिश्र: रंगो का त्योहार होली...सनातन धर्म प्रेमियों के लिए विशेष महत्व रखता है होली।विशेष तौर पर इस पावन दिन पर रंगो के साथ विशेष पकवान बनाए जाते हैं,हर घर में होली की तैयारीयां पहले से ही शुरु हो जाती है । घरों और बाजारों की रौनक देखते ही बनती है। सभी प्रकार गले शिकवे दूर करके एक दूसरे को रंग लगाते हैं लोग होली पर इतना ही नही होली से एक दिन पहले होलिका की पवित्र आग में जनसामान्य जौ की बाल और शरीर पर लगाए गए सरसों के उबटन को डालते हैं।कहते हैं कि ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।

दरअसल होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आईए जानते हैं इस बार होली कब मनाई जाएगी और क्या है शुभ मूहर्त-

साल 2019 होलिका दहन 20 मार्च को होगा और 21 मार्च को देश भर में होली मनाई जाएगी। अक्सर होलिका दहन के समय को लेकर उहापोह की स्थिति बनी रहती है ऐसे में आपको बता दें कि इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 20:57 से 00:28 मिनट तक है।

होलिका दहन के पीछे की पौराणिक कथा को हम सब जानते हैं। आपको बता दें कि होली का त्योहार फाल्गुन माह में होलिका दहन से शुरू होता है। जबकि ब्रज धाम में होली महिनो पहले शुरु हो जाती है।

रंगो के इस पवित्र त्योहार होली में आपके जीवन में शांती और खुशहाली आए,हम यही कामना करते हैं।

जानिए कब से लग रहा होलाष्टक, क्यों नहीं होते हैं होलाष्टक में शुभ कार्य,कब से शुरु होंगे शुभ कार्य



संदीप कुमार मिश्र: आज बिरज में होरी रे रसिया...प्रेम और सौहार्द का त्योहार होली...होली को लेकर तमाम सवाल आपके मन में होंगे..चलिए आपको बताते हैं कि हमारे पंचांग और ज्योतिष क्या कहते हैं-
दरअसल ज्योतिष शास्त्र का कहना है कि होली से पहले गुरुवार से ही किसी भी सुभ कार्य पर विराम लग जाता है।आपको बता दें कि 14 मार्च से होलाष्टक लग रहा है।आपको बताते चले कि होलाष्टक होलिका दहन के दिन तक ही रहेगा लेकिन बाद में भी भद्रा लग जाने के कारण किसी भी शुभ कार्य को नहीं करने की सलाह दी गई है।
इस लिहाज से देखें तो चैत्र कृष्ण पक्ष के नवरात्र से ही किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत होगी । नवरात्र से ही शुभ मुहूर्त शुरु होंगे और नव वर्ष चैत्र मास की शुरुआत के साथ 6 अप्रैल इसकी शुरुआत हो जाएगी।हम सब जानते हैं कि नवरात्र में मां दुर् के नौ रुपों की आराधना की जाती है।
कहते हैं कि होलाष्टक में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य फलदायी नहीं होते हैं।शुभ विवाह के मुहूर्त भी 15 अप्रैल से होंगे। 
इस वर्ष 14 मार्च से 20 मार्च तक होलाष्टक का स्पस्ट प्रभाव रहेगा।जिसमें किसी भी प्रकार का मंगल पूजन नहीं किया जाता है। वहीं होलाष्टक खत्म होने के बाद भी भद्रा होने के कारण आगे भी नवरात्र से पहले कोई शुभ कार्य नहीं होंगे।

Friday, 8 March 2019

आतंकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का आम चुनाव पर असर !क्या फिर 2019 में मोदी सरकार !!!



संदीप कुमार मिश्र : देश का माहौल एक तरफ अपने वीर जवानो को खोकर गमजदा भी है तो दूसरी तरफ आतंक के माई बाप पाकिस्तान पर धमाकेदार एयर स्ट्राइक कर गर्व भी कर रहा है।130 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा भी हो रहा है।ये तो भारत की सैन्य ताकत है, वहीं कुटनीतिक लिहाज से देखें तो भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की 50 घंटे में ही पाकिस्तान से सकुशल घर वापसी राजनैतिक इच्छाशक्ति और ताकत भी दिखाता है।

ऐसे में सभी सियासी पार्टियां कमर कसकर चुनावी रैलियां करने में जुट गए हैं।साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तो अपनी चुनावी रैलियों में जिस तरह से राष्ट्रवाद के नारे लगवा रहे हैं उससे साफ हो गया है कि वर्तमान की मोदी सरकार 2019 के चुनावी समर में राष्ट्रवाद के मुद्दे के साथ ही उतरेगी।

अब देश के मिजाज की बात करें तो जनता जनार्दन को लगने लगा है कि देश की रक्षा मोदी सरकार में ही संभव है जिस वजह से कांग्रेस फिलहाल बैक फुट पर नजर आ रही है क्योंकि जिस प्रकार से कांग्रेसी नेताओं के बयान आ रहे हैं उनके द्वारा लगातार एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए जा रहे हैं उससे बीजेपी का लाभ होता ही नजर आ रहा है।लेकिन फिर भी कांग्रेस को लग रहा है कि कुछ दिनों बाद जब सीमा पर तनाव कम हो जाएगा फिर मोदी सरकार को किसान,रोजगार जैसे अन्य मुद्दों पर घेर लिया जाएगा।

अब छोटे दलों की बात करें तो उन्हें गठबंधन और महागठबंधन पर भरोसा है लेकिन बीजेपी के थिंक टैंकों को अच्छी तरह से इस बात का विश्वास है कि इस बार राष्ट्रवाद देशभक्ति के मुद्दे...जातिवाद पर हावी होकर 2019 में एक बार फिर केंद्र की सत्ता पर मोदी सरकार की वापसी करवाएंगे। कमोबेश इस बात की तस्दीक सभी मीडिया चैनल्स और समाचार पत्र भी कर रहे हैं।

दरअसल कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का जिस प्रकार से हमारी भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर हमला किया, उसके बाद से देश में चुनावी मौसम पूरी तरह से बदल गया है।आज देश भर की एक ही आवाज है पाकिस्तान को करारा जवाब दो। देशवासीयों का यकीन है कि मोदी सरकार ही पाकिस्तान को घुटने पर ला सकती है और झुका सकती है,लोगों को लगने लगा है कि मोदी सरकार ने सेना को जिस प्रकार से खुली छूट दी और सार्थक कुटनीतिक प्रयासों से पाकिस्तान को  दबा दिया है,उसे टमाटर खाने से महरुम करने के साथ ही  उसका दाना पानी तक बंद कर दिया है।इस वजह से पाकिस्तान आगे से भारत में आतंकवादी भेजने से पहले हजार बार सोचेगा।लेकिन कौन कहे कि पाकिस्तान है कुत्ते की पूंछ....खैर,

2019 के चुनावी समर की बात करें तो मोदी सरकार किसानों के खाते में छह हजार रुपये सालाना भेजना और सामान्य वर्ग को दस फीसद आरक्षण देने के साथ मुद्रा, उज्जवला, सौभाग्य, आवास योजना जैसी तमाम अन्य योजनाओं के साथ उतरने वाली थी।मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष भी पूरी तैयारी में था।क्योंकि किसानो के मुद्दे,रोजगार,राफेल और राम मंदिर जैसे तमाम मुद्दों पर बीजेपी बैकफुट पर आ गयी थी।कहा जाने लगा था कि यदि बहुमत नहीं आता है तो मोदी की जगह गडकरी को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है।इस प्रकार की चर्चा सियासी गलियारों में शुरु हो गई थी।
लेकिन 14 फरवरी को पुलवामा हमले के बाद सभी समीकरण बदल गए। पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर जिस प्रकार से मोदी सरकार ने कड़ा एक्शन लिया उससे सरकार के प्रति जनता में संतोष भी देखने को मिला और  विपक्ष के माथे पर बल भी। यही वजह है कि विपक्ष लगातार अपनी रणनीति बदलता नजर आ रहा है।

अंतत: इसमें कोई शक नहीं है कि बीजेपी के खेमें में येदियुरप्पा और जूता मार जैसे नेताओं के कड़वे बोल,आचरण बंद रहे तो विपक्ष के वी.के.हरिप्रसाद,सिद्दू,कपिल सिब्बल,और दिग्विजय सिंह जैसे दुर्घटना वाले नेता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे 2019 में मोदी सरकार बनवाने में.....!!!

Wednesday, 23 January 2019

हम सब भारतीय अस्मिता के रक्षक-महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि

संदीप कुमार मिश्र - तीर्थराज प्रयागराज में कुंभ के पावन अवसर पर संतों और भक्तों का महासंगम हो रहा है। एक तरफ जहां आस्था की डुबकी लग रही है तो वहीं विचारों की त्रिवेणी भी बह रही है। हर तरफ संत भगवंत हरिनाम संकीर्तन भी कर रहे हैं। आस्था के इस महापर्व की हर बात निराली है।

इतिहास गवाह है कि जब जब देश की अस्मिता,और अखंडता की बात सीने आयी तो संतो ने शास्त्र छोड़कर शस्त्र भी धारण किए और भारत के स्वाभिमान की रक्षा की।
कुंभ में पधारे महायोगी पायलट बाबा के परम शिष्य महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि जी महाराज ने सहज भाव से देशभक्ति की सिर्फ अपनी ही भावनाओं को व्यक्त नहीं किया वरन समस्त महामंडलेश्वर गण की भावनाओ को व्यक्त करते हुए कहा कि-
हम सब भारतीय अस्मिता के रक्षक-महामंडलेश्वर गण 
प्रयागराज
हमारी मातृभूमि हमारे लिये पहले है तत्पश्चात समस्त क्रियाविधि।यदि हम मंत्र ध्यान में हो उस समय भारत की सीमा रक्षा में डटे सैनिको को हमारी जरुरत होगी तो हम सन्त भी युद्ध के सदैव सज्ज रहेंगे ।
महायोगी पायलट बाबा के शिष्य महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंदगिरि महाराज ने कहा कि सनातन धर्म व भारत वर्ष पर्याय है विश्व शान्ती का।किन्तु राष्ट्र के खिलाफ किसी भी राजनैतिक,समाजिक ,आर्थिक व विशेषकर सामरिक चेष्ठा का सामना करने के लिए सन्त मानस भी तैय्यार है।इसकी प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति के लिए  महायोगी पायलट बाबा के निर्देश पर वे  महामंडलेश्वर चेतना गिरि माता,महामंडलेश्वर योगमाता श्रद्धा गिरि, महामंडलेश्वर आनन्द लीला,महामंडलेश्वर संजय गिरि,महंत प्रेनानंद,व अनेकानेक अखाडा साधू व भक्त 24जनवरी को प्रयागराज के pvr सिनेमा में हाल ही में सर्जिकल आक्रमण पर आधारित देश भक्ति की फिल्म उसी अटैक देखने जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि महायोगी पायलट बाबा जी स्वयं भारतीय वायू सेना के फाइटर पायलट रह कर तीन-तीन युद्ध लड़ चुके है व अन्तिम युद्ध क दौरान ही ईश्वरीय अनुभव के चलते साधू बन गये थे ।

फिल्म यूरि के अभिनेता मोहित रैना भी महायोगी के करीबी है।साथ ही सनातन धर्म के महादेव की भुमिका मे टीवी शृँखला देवो के देव महादेव मे करोडो लोगो को प्रशंसक बना चुके है।आम जनता सीमा के तनाव व गतिविधियो के बारे मे कम जान पाती है किन्तु मोहित के किरदार ने पुन: दर्शको को देशभक्ति के जज्बातो से रुबरु करवाया है।इस प्रतीकात्मक सिने यात्रा व दर्शन से सन्त गण राष्ट्रीय भक्ति को भी पुरजोर अभिव्यक्त करेंगे।
समस्त सन्तो ने नागरिको को इस प्रकार के सैनिको को प्रोत्साहित करने का आव्हान किया है।
सादर 
स्वामी शैलेशानंद गिरि
महामंदलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाडा 
परम शिष्य महायोगी पायलट बाबा

Friday, 4 January 2019

वार्षिक राशिफल 2019 मीन राशि



मीन राशि विशेष: जनवरी और मई के महीने में मीन राशिवालों की लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 15 अप्रैल  के बाद यही प्रेम प्रसंग विवाह में बदल सकता है।
मीन राशि का स्वामी गुरु है।मीन राशि के जातक विद्वान होते हैं। गुरु विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और पॉलिटिक्स  की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। इसके अलावा ये बहुत अच्छे डाक्टर और वकील होते हैं। कर्क, सिंह,मेष तथा वृश्चिक  राशियां इसकी मित्र राशियां हैं।इस राशि का शुभ रत्न पुखराज है।
मीन राशि वार्षिक स्वास्थ्य फल
इस साल आपको स्वास्थ्य सुख मिलेगा। आंख और सांस संबंधी रोगी सहित हृदय के रोगी सावधानी बरतें। 15 मार्च से मई तक का समय बहुत बेहतर नहीं है ।
मीन राशि वार्षिक करियर फल
राजनीति, शिक्षा और प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह साल अच्छा होगा।नौकरी में उन्नति होगी। 15 मई  के बाद का समय बहुत बेहतर है। अगस्त से नवंबर तक नौकरी परिवर्तन या प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि वार्षिक लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन फल
जनवरी और मई के महीने में लव लाइफ में थोड़ी परेशानी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में 15 मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस वर्ष पहुंचेगी।
मीन राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। यह वर्ष बहुत आर्थिक लाभ देगा। पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। इस वर्ष अचल संपत्ति क्रय करने का संयोग बनेगा।
शुभ समय-15 अप्रैल  से सितंबर तक का समय शानदार है। मई से जून तथा फिर नवंबर और दिसंबर का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। उपाय-भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करें ।श्री विष्णु जी की कृपा प्राप्त करें।प्रत्येक गुरुवार को  विष्णुसहस्त्रनाम  का पाठ करें।प्रतिदिन श्री रामचरितमानस  का पाठ करें।प्रत्येक गुरुवार को चने की दाल का दान करें तथा गाय को केला खिलाएं।

वार्षिक राशिपल 2019 कुंभ राशि



कुंभ राशि विशेष: कुंभ राशिवाले इस साल धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे।सितंबर से नवंबर के बीच धन प्राप्ति का बहुत अच्छा संयोग बन रहा है।
कुंभ राशि का स्वामी शनि है। शनि न्याय का ग्रह है। इस राशि के जातक तकनीकी तथा कला और फिल्म जैसे फील्ड में बहुत सफल होते हैं। इस राशि के जातक बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं। कुंभ राशि राजनीति के लिए बहुत अनुकूल है। बैंकिंग,मीडिया,सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।
कुंभ राशि वार्षिक स्वास्थ्य फल
स्वास्थ्य सुख में थोड़ी परेशानी रहेगी।मार्च तथा मई में हेल्थ के प्रति सचेत रहें।बीपी तथा श्वांस  की समस्या आ सकती है।शुगर तथा पेट के मरीजों के लिए मार्च,मई तथा नवंबर का महीना कष्टप्रद है।
कुंभ राशि वार्षिक करियर फल
मैनेजमेंट और तकनीकी के क्षेत्र के लोग सफलता अर्जित करेंगे । मार्च के बाद विदेश जाने का अवसर मिल सकता है । आईटी ,मीडिया तथा  मैनेजमेंट फील्ड के जातकों के लिए मध्य अप्रैल के बाद का समय अच्छा है। सितंबर के बाद प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं।
कुंभ राशि वार्षिक लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन फल
कुंभ राशिवालों के प्रेम संबंध में मार्च तक थोड़ा तनाव रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी को जुलाई,सितंबर तथा दिसंबर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। आपके वैवाहिक जीवन  के लिए जनवरी से मार्च तक का समय बहुत अच्छा नहीं है।
कुंभ राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
जनवरी से जून में धन के व्यय की संभावना है। 15 फरवरी के बाद धन प्राप्ति का सुखद संयोग बनेगा। इस साल धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे।सितंबर से नवंबर के बीच धन प्राप्ति का बहुत अच्छा संयोग बन रहा है।
शुभ समय- मार्च से 17 अगस्त। जुलाई से नवम्बर तक का समय अच्छा रहेगा । 15मार्च तक स्वास्थ्य की समस्या रह सकती है । हनुमान जी की उपासना करें।शिववास का विचार करते हुए शुभ मुहूर्त में रूद्राभिषेक कराते रहें।शनि से संबंधित कोई पूजा भी करवाना बेहतर रहेगा। उपाय-श्री सुन्दरकाण्ड और हनुमानचालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। प्रत्येक शनिवार  को तिल का दान करें।शुभ रंग-नीला,हरा तथा सफेद।



वार्षिक राशिफल 2019 मकर राशि



मकर राशि विशेष: मकर राशी के जातक जो टेक्नोलोजी से जुड़े हैं उन्हें सफलता की प्राप्ति होगी। विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि का स्वामी शनि है। मकर राशि के जातक तकनीकी और मैनेजमेंट फील्ड में सफलता अर्जित करेंगे । मकर राशि के लोग बहुत ही धार्मिक,सत्संगी और आध्यात्मिक होते हैं।मकर राशिवाले विद्यालयों के प्रबंधन में, राजनीति के क्षेत्र में सफलता पाते हैं साथ ही बैंकिंग,मीडिया और सिविल सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। मकर राशि का शुभ रत्न नीलम है।
मकर राशि वार्षिक स्वास्थ्य फल
मकर राशि के जातकों के स्वास्थ्य सुख में राहु तथा केतु थोड़ी परेशानी खड़ा कर सकते है। मार्च और अप्रैल में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हड्डी और सांस की समस्या के साथ ही शुगर और बीपी के मरीजों के लिए मार्च,मई और अगस्त का महीना थोड़ी परेशानी का सबब बन सकता है ।
मकर राशि वार्षिक करियर फल
टेक्नोलाजी क्षेत्र के छात्र सफलता पाएंगे । विदेश जाने का चांस भी मिलेगा । आईटी, मीडिया और  मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए 15 मार्च के बाद का समय अच्छा है । मध्य मार्च से सितम्बर के बीच पदोन्नति या नौकरी परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं।
मकर राशि वार्षिक लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन फल
प्रेम संबंध मधुर रहेंगे । वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।जीवन साथी को जुलाई,अगस्त तथा दिसम्बर में स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है।
मकर राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
जनवरी से मार्च के बीच धन के व्यय की संभावना बनेगी। मध्य मार्च के बाद धन लाभ का सुखद संयोग बनेगा। वर्ष 2019 में धन का निवेश प्रापर्टी में होगा । सितंबर से दिसंबर के बीच धन प्राप्ति का बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। यह साल आपको धन तथा वैभव प्रदान करेगा।
शुभ समय- मार्च से जून।जुलाई से दिसम्बर तक का समय शानदार रहेगा । मार्च तक थोड़ी स्वास्थ्य समस्या रह सकती है।जनवरी से मार्च तक संतान को सफलता मिलेगी। शिव उपासना करें ।शनि की पूजा करें । श्री सुन्दरकाण्ड का नित्य पाठ करें। शुभ रंग-नीला,हरा तथा सफेद।

वैश्विक बदलावों के बीच भारत: सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आधुनिकता का समन्वय

 आज का भारत एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहाँ वह अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों को छोड़े बिना आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम महाशक्ति बनने की ओर अ...