Popular Posts

Wednesday, 5 September 2018

इलाहाबाद में गंगा मैया करेंगी हनुमान जी का जलाभिषेक।बढ़ रहा बाढ़ का खतरा

आरिफ राजू:इलाहाबाद/ संगम नगरी इलाहाबाद में गंगा और यमुना का जल स्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है...जिससे लेटे पवन पुत्र हनुमान जी महाराज को गंगा मैया के द्वारा स्नान कराने की उम्मीद बनती नजर आने लगी है।कहते हैं कि जब-जब गंगा मैया लेटे हुए हनुमान जी को नहलाती हैं तब तब देश में उन्नती और खुशहाली आती है। लेकिन एक तरफ कहीं खुशी है तो कहीं गम भी है।क्योंकि गंगा और यमुना के किनारे रहने वाले लाखों परिवार के सामने बाढ़ का संकट भी मंडराने लगा है। हालांकि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐतिहासिक कदम भी उठाने शुरू कर दिये हैं। गौरतलब है की हर साल गंगा और यमुना मईया का जल स्तर बढ़ने से बाढ़ के पानी से संगम किनारे बने ऐतिहासिक लेटे हनुमान जी को स्नान करा गंगा मैया वापस लौट जाती है।जबकि नदी के तट पर रहने वाले लोग भी बाढ़ के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए अपना साजो-सामान ले कर पलायन करने शुरू कर दिये हैं ।

No comments:

Post a Comment

वैश्विक बदलावों के बीच भारत: सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आधुनिकता का समन्वय

 आज का भारत एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहाँ वह अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों को छोड़े बिना आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम महाशक्ति बनने की ओर अ...