Popular Posts

Tuesday, 4 September 2018

पुलिस विभाग द्वारा कुंभ मेला का भूमि पूजन ।प्रयाग में महाकुंभ2019

आरिफ राजू:इलाहाबाद/- साल 2019 में कुंभ की तैयारीयां संगम नगरी इलाहाबाद में शुरु हो गई हैं।देश दुनिया से लोगों का आना जनवरी 2019 में शुरु हो जाएगा।युनेस्कों की सूची में शामिल हो चूका संगम नगरी इलाहाबाद में लगने वाला कुंभ हिन्दू सनातन धर्म में बहुत मायने रखता है।इस लिहाज से प्रथम भूमि पूजन पुलिस महकमें हो गया है।दरअसल इसी के बाद से अन्य कार्यक्रम शुरु हो जाता है।जमीन के आवंटन से लेकर बिजली व्यवस्था,मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम से लेकर तमाम सुविधाओं की जोर शोर से तैयारीयां शुरु हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से बड़े ही विधि विधान से पुलिस महकमे द्वारा संतो के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया।

No comments:

Post a Comment

वैश्विक बदलावों के बीच भारत: सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आधुनिकता का समन्वय

 आज का भारत एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहाँ वह अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों को छोड़े बिना आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम महाशक्ति बनने की ओर अ...