Wednesday 13 December 2017

जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन 13.12.2017


मेष-आज ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपकी अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मसलों पर बातचीत हो सकती है। इसमें आपको कुछ नया सीखने का अवसर भी मिलेगा। इससे आपके मन में खुशी का भाव महसूस करेंगे। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। ऑफिस और कार्य क्षेत्र में आज आपकी बातों और विचारों को महत्व दिया जा सकता है। आज होने वाली अधिकतर बातें मौखिक तौर पर होंगी। आज आपका कोई मित्र या आपका कोई सहकर्मी असमंजस की स्थिति में हो सकता है। आपको उसकी मदद करनी होगी। अपने मित्रों के किसी निजी मामले में भी आप उनकी मदद कर सकते हैं। आज अपने निकटतम मित्रों और संबंधियों से आप मुलाकात कर सकते हैं। अपने काम में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे फिर भी कुछ समय अपने लिए निकाल लेंगे। आज कुछ पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं। आज आप अपनी मधुर वाणी के द्वारा अपने सभी काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। आज आप कुछ अनजान लोगों की मदद करके खुशी का अनुभव कर सकते हैं। अपने चाहने वाले से बहुत दिनों से जिस मुलाकात का आपको इंतजार था वह आज हो सकती है। थकान और आलस के कारण आज आप के कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।

वृष-आज हर काम को धैर्य और समझदारी के साथ निपटाना आपकी प्राथमिकता होगी और इसके प्रयास आपको आज करने होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छी सूचना मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों के लिए आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। उन्हें कोई नई नौकरी या नया अनुबंध मिल सकता है। आज किसी से मदद लेने में किसी भी प्रकार का संकोच ना करें। आज कोई पुरस्कार या सम्मान आपको मिल सकता है। आज दिन आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला साबित होगा। आज आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सहकर्मी और आस पड़ोस के लोग भी आज आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। आपके जरूरी काम आज आसानी से बनते हुए नजर आएंगे। आज आप किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करेंगे तो उसमें पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आपको अपने किए गए प्रयासों में आज पूरी तरह सफलता मिलेगी। आज कुछ लोगों की नजर आप पर हो सकती है। जमीन जायजाद के मामलों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आज आपका मन थोड़ा चंचल हो सकता है। कुछ समय से अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आने वाली परेशानियों से आप आसानी से निपट लेंगे।  अपने क्रोध और उत्तेजना पर आज आपको नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन-  आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। इसके लिए अपने मन को अभी से तैयार करें। अपनी बातों को कहते हुए आज अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। आपकी किसी बात से लोगों का दिल दुख सकता है। आज मिलने वाले अनुभव से आपके आत्मविश्वास और आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं, तो आज घर के किसी सदस्य की आपको याद सता सकती है। आज घर परिवार के कुछ कामों को आप फोन के जरिए ही निपटा सकते हैं। आपके परिचय में कोई व्यक्ति आज आपको अपनी बातों और विचारों से उग्र बना सकता है। मन में सोचे हुए कार्यो को पूरा होने में अभी कुछ समय और लग सकता है, लेकिन वह पूरे अवश्य होंगे। इस बात से आप निश्चित रहें। अपने व्यापार को बढ़ाने के कई अवसर आज आपको मिल सकते हैं। धन लाभ का भी अच्छा योग बन रहा है। आज समय आपके लिए कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। आज तरह-तरह के विचार मन में आते रहेंगे और मन में उथल-पुथल की स्थिति लगातार बनी रहेगी। पार्टनरशिप से कोई बड़ा लाभ होने की संभावना बन रही है। आज आपका खर्च भी अधिक रहेगा। किसी भी काम को करने के लिए पर्याप्त उर्जा आज आपमें होगी। आज कुछ लोग आपके बनते कामों में रुकावट बन सकते हैं।

कर्क- आज आप दिनभर अपने विचारों में खोए रह सकते हैं। अपनी दिनचर्या को आज व्यवस्थित करने का आपको प्रयास करना होंगा। आज अपने निकटतम लोगों से आप कुछ अपेक्षाएं रख सकते हैं। अपनी दिनचर्या को पूरी करने में आज आप सुस्‍ती महसूस कर सकते हैं। व्यापार में अपने साझेदार के साथ मिलकर किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिल सकती है। आज यदि आप अपने मन से कोई काम करते हैं तो उसमें आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आज शुरुआत में व्यापार की रफ्तार थोड़ी कम होगी लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। आज आप हर काम को पूरा करने में जल्दबाजी कर सकते हैं जो आपके लिए ठीक नहीं है। अपने बच्चों को भी आज कुछ समय देना होगा और उन पर अपनी नजर बनाए रखनी होगी। आज आप कुछ बड़ा सोच सकते हैं। आज आप अपनी किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं। यह समाधान व्यवहार कुशलता से ही होगा। आज आपको कोई सम्मान मिल सकता है। जिसका एहसास आपको पहले से हो सकता है। मेहनत के बावजूद कुछ काम में सफलता ना मिलने से मन आजकल दुखी हो सकता है। किसी उधार या पैसों की उधारी को लेकर आज आप कुछ परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी आज उलझनें बनी रहेगी।

सिंह-आज आप अपने कई बिगड़े हुए और उलझी हुई स्थितियों वाले कामों को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। नए संबंधों से आपको आज अच्छा लाभ होने की संभावना है। आज आपको जब भी मदद की आवश्यकता होगी अपने मित्रों से आपको उचित मदद मिलेगी। अपने कामकाज को लेकर आज कुछ बातों से आपको समझौता करना पड़ सकता है। अपने काम के दौरान आज लोगों की बातों को समझना और लोगों को अपनी बात समझाना आपके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप इसे एक चुनौती के रूप में भी ले सकते हैं। आज केवल योजनाएं बनाने के बजाए काम करने पर अधिक बल चाहिए। आज कोई भी नया काम करते वक्त सावधानी अत्यंत आवश्यक है। हर काम को आज व्यवहारिक तरीके से करने की कोशिश करें। अपने प्रेमी और मित्र जिससे कुछ समय से आपकी अनबन चल रही थी आज वह ठीक हो सकती है। व्यापार के मामलों में दिन आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे मुद्दों की अनदेखी करना आज आपको महंगा पड़ सकता है। आज दिन भर लगातार धन की चिंता आपके मन में बनी रहेगी।

कन्या-  आपकी कुछ समस्याएं आज स्वयं ही खत्म हो सकती है। जो लोग हालात को लेकर परेशान हैं उन्हें आज राहत मिलेगी। यदि आप किसी काम को मन से करते हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्‍य मिलेगी। आप आज ऑफिस और कार्यक्षेत्र के कुछ कामों को पूरा करने के लिए आप अपने निजी जीवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। व्यापार के मामलों में आज आप शांति से काम करेंगे। व्यापार में जो भी काम आज आपको मिले उसे स्वीकार करें और धीरे-धीरे पूरा करने का प्रयास करें। इससे वह लोग आपसे बहुत खुश होंगे जिन्होंने आपको वह काम दिया है। सभी कामों को एक साथ पूरा करने का प्रयास ना करें। बारी-बारी से सभी कामों को निपटाने चलें। आज कुछ नए कार्यों की योजना भी आप बना सकते हैं। आज आप अपनी जो भी बात करें उसे साफ तौर पर कहें। बातों को घुमा फिरा कर कहने से आज आपको बचना होगा। आज किसी भी तरह के निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें। बिना सोच विचार के किया गया निवेश आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज अपने खानपान की ओर ध्यान दें। आज आप जो भी मेहनत करेंगे उसका फल भी आपको ही मिलेगा। आज आपकी कार्य क्षमता में अद्भुत वृद्धि हो सकती है। जिसका प्रभाव आपके विकास में पड़ेगा। आज एक साथ हाथ में कई तरह के काम ना लें।

तुला-आज आप जमीन जायजाद से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मामलों पर फैसला ले सकते हैं। आज दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। अपनी भावुकता को आज अपनी व्यवहारिकता पर हावी ना होने दें। इससे आपको कुछ बड़े फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपनी कुछ योजनाओं और विचारों को दूसरों तक आसानी तक पहुंचा सकते हैं। इससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप किसी अपनी पुरानी समस्या का हल निकाल सकते हैं। ऑफिस और कार्य क्षेत्र के कुछ बचे हुए कामों को निपटाने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपका परिवार किसी चीज की खरीदारी करने के लिए आप पर दबाव बना सकता है। प्रेमी लोगों के लिए दिन आज बहुत अच्छा है। आज आप अपने जीवनसाथी से अपने मन की बात मनवा सकते हैं। जमीन जायजाद संबंधी कोई पुराना मामला आज हल हो सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र और नौकरी में आज आप का प्रभाव और महत्व बना रहेगा। एक अनजाना डर बार-बार आज आपके मन में रहेगा। इससे आपको कोई मानसिक तनाव भी हो सकता है। आज धन हानि होने के योग भी बन रहे हैं। इसलिए सावधानी जरूरी है।

वृश्चिक-जितना अधिक आप अपने व्यवहार में लचीला रुख अपनाए रखेंगे उतने ही अधिक आप सफल रहेंगे। आज आप शांति से अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में कोई सोच विचार कर सकते हैं। आपके कुछ विचार आपकी समस्या का एक कारण हो सकते हैं। अपने परिवार के प्रति आज आपका झुकाव थोड़ा अधिक होगा। आज आप अपने परिवार की आवश्यकताओं और चिंताओं को और अच्छी तरह जान सकते हैं। परिवार के किसी काम पर आज आपको अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। जिन लोगों की अपने परिवार के साथ किसी प्रकार की अनबन की स्थिति बनी हुई है वह आज खत्म हो सकती है। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण करने का आज आपको प्रयास करना होंगा। आज अपने नरम रुख के कारण आप अपने सहकर्मियों के साथ कोई समझौता कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र और ऑफिस के कार्यों में आज आप अधिक व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आज आपका कुछ समय अपने मित्रों और भाइयों के साथ भी बीत सकता है। यदि आज आप किसी जरुरी कार्य के लिए प्रयास करते हैं या अपनी दूरदर्शिता से काम लेते हैं तो आपको उसमें लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आज कुछ आर्थिक परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है।

धनु-आज आप अपने कार्यक्षेत्र और ऑफिस में व्यस्त रह सकते हैं। इतना व्यस्त रहते हुए भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आज धन लाभ होने के संकेत भी मिल रहे हैं। मन में उथल-पुथल की स्थिति आज बनी रहेगी। उसकी तरफ ध्यान ना ही दें तो अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से चली आ रही सुस्ती आज खत्म हो सकती है और किसी काम को करने के लिए प्रयाप्त ऊर्जा आज आपके अंदर होगी। जो भी लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं उनसे आज आपकी मुलाकात हो सकती है या आज आप उनसे फोन पर बातचीत कर सकते हैं। इन मुलाकातों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग आज किसी महत्वपूर्ण बातचीत, सौदेबाजी या साक्षात्कार में भाग ले रहे हैं उनके लिए दिन आज बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में होने वाले कुछ घटनाक्रमों के कारण आज आपको अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है। आज आपके सहकर्मियों और मित्रों की सहायता से आपके जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आज अपनी कुछ जिम्मेदारियों को आप अगले कुछ दिनों के लिए टाल सकते हैं। आज कुछ पुराने लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। पिछले कुछ समय से अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं। जमीन जायजाद और लेनदेन संबंधी कामों की ओर आज आपकी रुचि बढ़ेगी।

मकर- नौकरी और काम धंधे के मामले में आज आप मिली-जुली प्रतिक्रियें दे सकते हैं। आपका मूड आक्रमक और सकारात्मक दोनों हो सकता है। व्यापार और कार्य क्षेत्र में आज कुछ अच्छी योजनाएं आप बना सकते हैं। जिससे आपको अच्‍छी सफलता मिलेगी। धन के मामले में आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने संबंधों को खत्म करके कुछ नए संबंध बना सकते हैं। कामकाज के मामलों में आज आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी ही अधिक आपको प्रशंसा और सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र और ऑफिस में आज अपनी प्राथमिकताओं को सपष्ट रखने का प्रयास करें। इससे आपको अच्छा लाभ होगा। आज कुछ कामों को पूरा करते वक्त आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। आज किसी भी व्यक्ति के बारे में किसी प्रकार की टीका टिप्पणी करने से आपको बचना होगा। किसी भी व्यक्ति के बारे में आज कोई बड़ा फैसला ना लें। आज आप अपनी नौकरी और निजी संबंधों को लेकर जो भी फैसला करेंगे वह लंबे समय तक आपके जीवन को प्रभावित करेंगे। आज आपके कुछ मित्र आप से प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध और अधिक मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार होगा।

कुंभ-आज किसी भी काम को पूरा करने के लिए आपके अंदर पर्याप्त ऊर्जा होगी। आज आपको अपने मन पर कठोर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको अपने परिश्रम के कुछ अच्छे फल मिल सकते हैं। आज किसी काम को पूरा करने में आपको अपेक्षा से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आज स्वयं पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। आज आपको अपनी आदतों में सुधार की गुंजाइश नजर आ सकती है। आज आप किसी को अपनी कोई बात बता सकते हैं। आज आपको प्रयास करने से लोगों की मदद आसानी से मिल जाएगी। आज आप किसी को कोई नई चीज सिखा सकते हैं। जिससे आगे चल कर आपका ही काम आसान होगा। प्रेमी लोग आज अपने मन की बातें अपने प्रेमी को बता सकते हैं। यात्रा का सुंदर योग आज बन रहा है। किसी पुराने मामले को लेकर आज कोई यात्रा कर सकते हैं। आज आप अपने किसी काम में अधिक व्यस्त हो सकते हैं। ऑफिस और कार्य क्षेत्र में आज अपने जरूरी कामों को पूरा करते वक्त आपको अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज व्यापार में आपको अच्छा फायदा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग आज अपनी पढ़ाई की ओर खास ध्यान देगा। आज आप अपने आपको थोड़ा मायूस और उदास महसूस कर सकते हैं।


मीन-आज अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। इससे आपका सारा दिन अच्छा बीतेगा। आज किसी भी बात को लेकर बहस ना करें। आज आप किसी काम को बहुत जल्दी निपटाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने काम धंधे पर विचार करने का आज आपको कई बार मौका मिलेगा। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से आप संतुष्ट नजर आएंगे। अपने परिवार की कुछ इच्छाओं को पूरी करने के लिए आज आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेगी। आज आप दूसरों को जितना अधिक महत्व देंगे लोग भी आपको उतना ही अधिक महत्व देंगे। इससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आज मिलने वाली कोई चीज या कोई सूचना आपको हैरान कर सकती है। आज आपको उन लोगों को  इज्जत और सम्मान देना होगा जो लोग वक्त पड़ने पर आपके काम आते हैं। आज आप अपने किसी मित्र को उपहार दे सकते हैं। अपने समय के सदुपयोग के बारे में आज आप को गहराई से सोचना होगा। आज कुछ फालतू के कामों में आपका समय बर्बाद हो सकता है। अधिक खर्च होने के कारण आज आप थोड़े दुखी हो सकते हैं। आज आप अपने अंदर मानसिक और शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment