Tuesday 24 July 2018

27 जुलाई 2018 चंद्रग्रहण: मकर राशि पर भारी चंद्र ग्रहण,जानिए अन्य राशियों पर कैसा है चंद्रग्रहण का प्रभाव



संदीप कुमार मिश्र: 27 जुलाई 2018 को लगने वाला है दूसरा सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण।जो कि  सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा।ऐसा कहा जा रहा है कि ये चंद्रग्रहण पूरे भारत नजर आएगा। इस बार का चंद्र ग्रहण मकर राशि पर लग रहा है और मकर राशि का स्वामी शनि होने के कारण मकर राशि पर शनि और चंद्रमा दोनों का प्रभाव देखने को मिलेगा। आईए जानते चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या होने वाला है असर-

मेष राशि : सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। नए अवसरों के साथ धन लाभ अवसर मिल सकते हैं।

वृष राशि : वृष राशि के जातक ग्रहण के समय महावीर हनुमान जी ध्यान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।हनुमान जी महाराज की कृपा हो जाएगी।रोजगार और नौकरी के सुंदर अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।आमदनी के नए श्रोत बनते नजर आ रहे हैं।

कर्क राशि : चंद्र ग्रहण आपको परेशान कर सकता है जिससे मन उदास रहेगा, क्योंकि कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा पर ही ग्रहण लगने वाला है।

सिंह राशि : परिवार में तनाव के बीच  सिंह राशि वालों अच्छी खबर भी मिल सकती है।कुल मिलाकरल आपके लिए चंद्र ग्रहण मिला-जुला रहने वाला होगा।

कन्या राशि: सिंह राशि वालों की तरह ही कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण कोई विशेष लाभ नहीं देगा। शिव का ध्यान उपासना करना शुभ रहेगा।महादेव आपका कल्याण करेंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण व्यापार में फायदा पहुंचाने वाला होगा।जमीनी लेनदेन और व्यापार में लाभ संभव है।

वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी मंगल है। ग्रहण के असर की बात करें तो कुछ खास नहीं रहने वाला है,भविष्य में उन्नति और तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

धनु राशि:  सावधान रहें।रुपये-पैसे से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती है। परिवार में मनभेद और मतभेद हो सकता है ।

मकर राशि : मकर राशि पर चंद्र ग्रहण का यकिनन सबसे बुरा असर देखने को मिल सकता है क्योंकि चंद्र ग्रहण ही मकर राशि में हो रहा है।रुपये पैसै का नुकसान तो होगा ही जिससे मानसिक तनाव पैदा होने की संभावना बढ़ जाएगी ।

कुंभ राशि :  कुंभ राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चंद्र ग्रहण का कुंभ राशि पर नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है।

मीन राशि : मीन राशि पर चंद्र ग्रहण का कुछ खास असर नहीं पड़ने वाला है।लेकिन सेहत के प्रति सजग रहना आपके लिए बेहतर होगा।

No comments:

Post a Comment