Popular Posts

Thursday, 8 June 2017

जाने सूर्य उपासना से कैसे होगी मनोकामना पूर्ति...


संदीप कुमार मिश्र: भगवान भास्कर प्रत्यक्ष देव हैं...जिनकी कृपा से समस्त संसार में प्रकाश होता है...ऐसे में आईए जानते है कि भगवान यूर्य देव कैसे होंगे प्रसन्न और कैसे बरसेगी सूर्य देव की कृपा...दरअसल रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा स्तुति और वंदना को समर्पित है। सारी इच्छाएं और मनोकामनाएं की पूर्ती के लिए रविवार का व्रत हमें करना चाहिए।भगवान सूर्य देव का व्रत सबसे श्रेष्ठ होता है क्योंकि सूर्य देव के व्रत से सुख और शांति मिलती है।

कैसे दें सूर्य को अर्घ्य

हमारे पौराणिक हिन्दू धर्म ग्रंथों में भगवान सूर्य के अर्घ्यदान की विशेष महत्ता बताई गई है। नित्य प्रात:काल में तांबे के लोटे में जल लेकर और उसमें लाल फूल, चावल डालकर प्रसन्न मन से सूर्य मंत्र का जाप करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देनी चाहिए।इस अर्घ्यदान से भगवान ‍सूर्य प्रसन्न होकर आयु, आरोग्य, धन, धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, यश, विद्या, वैभव और सौभाग्य को प्रदान करते हैं।

                                ।।ऊं सूर्याय नम:।।

No comments:

Post a Comment

वैश्विक बदलावों के बीच भारत: सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आधुनिकता का समन्वय

 आज का भारत एक ऐसे चौराहे पर खड़ा है जहाँ वह अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों को छोड़े बिना आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम महाशक्ति बनने की ओर अ...