Friday 4 January 2019

वार्षिक राशिफल 2019 सिंह राशि



सिंह राशि विशेष: सिंह राशि के जातकों के लिए अप्रैल से सितंबर के बीच प्रोन्नति के साथ नौकरी परिवर्तन का योग बन रहा है साथ ही अक्टूबर से नवंबर के बीच सफलता का प्रबल योग बन रहा है ।
मित्रों सिंह राशि का स्वामी सूर्य है।सिंह राशि के जातक सियासत में बड़े पद प्राप्त करते हैं।प्रशासनिक सेवा में भी सम्मान अर्जित करते हैं। सिंह राशि के जातक सफल व्यवसायी होते हैं।कर्क, मेष,वृश्चिक,धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न माणिक्य है।
सिंह राशि वार्षिक स्वास्थ्य और करियर फल
जनवरी से मार्च तक स्वास्थ संबंधी समस्या रहेगी। मेष संक्रांति अर्थात 15 अप्रैल के बाद समय अच्छा रहेगा। बी.पी तथा शुगर के रोगी सेहत को लेकर सावधान रहें।जुलाई के बाद अक्टूबर तक पेट और नेत्र रोग से संबंधित परेशानी हो सकती है । नवंबर,दिसंबर तक विदेश जाने की प्रबल संभावना बनी रहेगी।
सिंह राशि वार्षिक लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन फल
सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2019 दाम्पत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध शानदार रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ अक्टूबर से दिसंबर के बीच आपकी परेशानी बढ़ा सकता है।जनवरी से मार्च और फिर नवम्बर से दिसम्बर तक का समय युवाओं के लिए प्रेम विवाह का अच्छा समय रहेगा।
सिंह राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
वर्ष 2019 सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक संपन्नता लेकर आएगा। मध्य जनवरी से मध्य मार्च तक व्यय की अधिकता रहेगी तथा उसके बाद स्थिति लाभप्रद रहेगी। अक्टूबर से दिसम्बर के मध्य प्रापर्टी क्रय कर सकते हैं। इस वर्ष आप धन का बहुत सुंदर निवेश रियल एस्टेट में करेंगे।
सिंह राशि वार्षिक शुभ समय और उपाय फल
सिंह राशि वालों के लिए 15 मार्च के बाद का समय बेहतर है।सिंह राशि के जातक हर रविवार को तीन बार श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। कम से कम 108 बार प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रविवार का व्रत करे और गरीबों को अन्न दान करें।

No comments:

Post a Comment