Friday 4 January 2019

वार्षिक राशिफल 2019 तुला राशि



तुला राशि विशेष: तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2019 स्वास्थ्य के लिहाज से उत्‍तम रहेगा। प्रेम संबंधो मे भी मधुरता बनी रहेंगे।
तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है और शुक्र फ़िल्म, मीडिया का कारक ग्रह है। तुला राशि वाले फ़िल्म, मीडिया, प्रबंधन, विधि तथा प्रशासन के फील्ड में बहुत सफल होते हैं।बुध और शनि इसके मित्र ग्रह हैं।कन्या, वृष, मकर तथा कुम्भ इसकी मित्र राशियां हैं।ओपल और हीरा शुक्र के रत्न हैं।  
तुला राशि वार्षिक स्वास्थ्य फल
तुला राशि वालों का स्वास्थ्य इस साल बहुत अच्छा रहेगा। मध्य फरवरी से मध्य मार्च तक का समय थोड़ा खराब है। बीपी और शुगर से प्रभावित लोग सितम्बर के बाद अत्यंत सावधानी बरतेंगे।
तुला राशि वार्षिक करियर फल
वर्ष 2019 में आपका करियर बहुत अच्छा रहेगा। मध्य फरवरी से अप्रैल के मध्य सफलता मिलेगी। सितम्बर से नवम्बर और मई से जुलाई के मध्य विदेश जाने की प्रबल संभावना है। जून से सितम्बर के मध्य प्रमोशन या नौकरी परिवर्तन के अवसर मिलेंगे।
तुला राशि वार्षिक लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन फल
इस वर्ष आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। अप्रैल के बाद विवाह के संयोग बनेंगे।15 मार्च तक लव लाइफ को बचाकर रखना होगा। इस वर्ष आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। 15 फरवरी से 15 मार्च और फिर नवम्बर माह में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है।
तुला राशि वार्षिक आर्थिक स्थिति फल
फरवरी के मध्य के बाद स्थिति अच्छी रहेगी। इस वर्ष धन का निवेश शेयर जमीन जायदाद में करेंगे। अप्रैल में 15 के बाद धन का आगमन बहुत अच्छा होगा। मकान, वाहन भी खरीदने का संयोग बन रहा है।
शुभ समय- 15 फरवरी से 15 अप्रैल। सितम्बर से 16 अक्टूबर। नवम्बर तथा दिसम्बर माह। यह समय आपके लिए शुभ है।उपाय- शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें। माता लक्ष्मी की उपासना श्री विष्णु के संग करें। शुभ मुहूर्त में भगवान शिव का रूद्राभिषेक अवश्य कराएं।

No comments:

Post a Comment