Monday 1 October 2018

शारदीय नवरात्रि 2018: जानें कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, किस दिन करें मां के किस रूप की पूजा



संदीप कुमार मिश्र : शक्ति की आराधना का महापर्व नवरात्र। हम सब जानते हैं कि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है और नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दु्र्गा के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।हमारे धर्म शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि नौ दिनों में मां अपने भक्तों की पुकार जरूर सुनती हैं और अपने साधकों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती हैं।क्रमश: नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है और दसवें दिन कन्या पूजन के बाद साधक व्रत खोलते हैं।

आईए जानते हैं कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत कब से हो रही है और किस दिन करें मां के किस स्वरुप की पूजा:  
10 अक्टूबर  (बुधवार) 2018   : घट स्थापन व मां शैलपुत्री पूजा,  मां ब्रह्मचारिणी पूजा
11 अक्टूबर (बृहस्पतिवार ) 2018 :  मां चंद्रघंटा पूजा
12 अक्टूबर (शुक्रवार ) 2018 :  मां कुष्मांडा पूजा
13 अक्टूबर (शनिवार) 2018 :  मां स्कंदमाता पूजा
14 अक्टूबरर (रविवार ) 2018 : पंचमी तिथि सरस्वती आह्वाहन
15 अक्टूबर (सोमवार) 2018 :  मां कात्यायनी पूजा
16 अक्टूबर (मंगलवार ) 2018 :  मां कालरात्रि पूजा
17 अक्टूबर (बुधवार) 2018 : मां महागौरी पूजा, दुर्गा अष्टमी, महानवमी
18 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) 2018 : नवरात्री पारण
19 अक्टूबर (शुक्रवार ) 2018 :  दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी




No comments:

Post a Comment