Wednesday 14 February 2018

साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण,जाने ग्रहण का समय



संदीप कुमार मिश्र: 15 फरवरी 2018 को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ेगा।आपको बता दें कि जनवरी 2018 में आए चंद्र ग्रहण के बाद अमावस्या को सूर्य ग्रहण पड़ेगा।यहां आपको ये भी जानना आवश्यक है कि सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं और इस दौरान हमारे हिन्दुदू धर्म में कुछ कामों को करने की मनाही बतायी गई है।साल का पहला सूर्य ग्रहण ऐसे आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।
सूतक में वर्जित कार्य
दरअसल ग्रह दशा के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए।
जानिए ग्रहण का क्या है समय ?
इस बार सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार ग्रहण 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और प्रात: 4 चार बजे इसका मोक्ष होगा। लेकिन बताया जा रहा है 15 फरवरी को सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा क्योंकि इसका असर आंशिक है।
ध्यान रखने योग्य विशेष बातें
सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम करने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान सूतक  रहता है।साथ ही ग्रहण के बाद गरीबों में अन्न के साथ राशि का दान करना चाहिए । ग्रहण में गर्भवती महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसी धारणा है कि उस वक्त की कुछ किरणें खतरनाक असर डाल सकती हैं। ग्रहण के दौरान पूजा पाठ का विधान है। 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से कुंभ राशि में अपना स्थान बदल रहा है। इसके बाद सूर्य ग्रहण है।

No comments:

Post a Comment