Wednesday 27 December 2017

जानिए 2018 में क्या कहती है आपकी राशि:बता रहे हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद् आचार्य सचिन जी


संदीप कुमार मिश्र: साल 2018 में हर कोई उम्मीद करेगा कि ईश्वर उसकी आशाओं,आकांक्षाओं के अनुरुप सफलता दें,घर में सुख शान्ति रहे।इस लिहाज से आपके मन में ये ख्याल अवश्य आ रहा होगा कि नव वर्ष आपके लिए कैसा होगा,कौन सा कार्य आप करें,जिसमें आपको सफलता मिले,उन्नति और तरक्की मिले।तो चलिए आपको बताते हैं साल 2018 का राशिफल-


मेष राशि,संबोधन

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिये यह वर्ष महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल आपकी सकारात्मक सूझ-बूझ (सोच) आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लायेगी। चतुर्थ भाव में राहु के कारण घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। कार्य स्थल पर 2018 में कुछ वृद्धि की संभावना है। इस वर्ष पती पत्नि आपसी संबंधों मे कुछ कटुता न आने दें। प्रेम के मामलो में मिश्रित परिणाम सामने आयेंगे सप्तम भाव का गुरू भी आपसी सामझस्य बनाने में काफी मददगार साबित होगा। आपके शिक्षक आपकी मेहनत को सराहेंगे। अपना ध्यान लक्ष्य पर ही रखें। बच्चों की सेहत मे उतार-चढाव बना रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। ह्रदय संबधी/ डायबीटिज संबंधी लोगो को सावधान रहना होगा। योग/ध्यान का सहारा लें।

उपाय: प्रातःकाल उगते हुए सूर्य को तांबे को पात्र से अर्ध्य दें मंगलवार/शनिवार को बंदरो को गुड़ चना खिलायें, घर में मांगलिक कार्यक्रम अवश्य करायें।

शुभ रंग: नारंगी,भाग्य प्रतिशत: 70

वृष राशि,संबोधन

 वृष राशि: वृष राशि वालों का यह वर्ष 2018 मिश्रित परिणाम लेकर आया है, अच्छे परिणाम के लिये मेहनत ज्यादा करनी होगी राशि से आठवें भाव में शनि रास्तों में बाधा डालेगा लेकिन सदमार्ग पर रहना ही सटीक उपाय होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। साल के शुरूआत में Office में किसी से न उलझे वरना नुकसान होगा। कारोबार में किसी पर विश्वास न करें धार्मिक यात्रा पर जायेंगे । October2018 के बाद आर्थिक स्थिती मे सुधार होगा। कार्यों को लेकर यात्रायें लाभ देगी। विधार्थीयो को सफलता सूझ-बूझ से ही मिलेगी अपने पिता से सामंजस्य बनाना काफी लाभदायक साबित होगा। पैरों से संबंधित रोग परेशान कर सकते है। सिर दर्द/ठण्ड की परेशानी रह सकती है।

उपाय: मंगलवार/शनिवार हनुमान जी को सिंदूर चढायें।शनिवार को भैरव मंदिर अवश्य जायें। जरूरतमंदों की मदद करें।

शुभ रंग: लाल,भाग्य प्रतिशत: 55


मिथुन राशि,संबोधन

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालो का वर्ष 2018 शानदार रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से काफी सकारात्मक परिणाम साल के मध्य तक मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ मनमुटाव देखने को मिलेगा। किसी से भी अपशब्दों का इस्तेमाल आपको परेशानी में डाल सकता है। आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में यह साल शुभ रहेगा। दूषित खान-पान से (Street Food) बचें। परिवार के अकारण कलह भी (द्वितीय भाव) राहु अवश्य करायेगा। वांणी पर संयम हर तरीके से शुभता लायेगा। अकारण खर्चा भी बढ सकता है घबरायें नही।विद्यार्थी अपना कार्य समय पर करने की आदत डालें अन्यथा परिणाम शुभ नही होंगे। अपनी दवा साथ में रखें। अनिन्द्रा/तनाव बढ़ा सकता है। Doctor की सलाह लें।उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ नित्य करें। किन्नरों का आशीर्वाद लें। पक्षियों को बाजरा डालें।शुभ रंग: नीला काला,भाग्य प्रतिशत: 60

कर्क राशि,संबोधन

 कर्क राशि: कर्क राशि वालो का 2018 मिश्रित परिणाम लेकर आया है। आपकी राशि पर राहु का प्रभाव विचारों मे भिन्नता लायेगा। अपनों से बात करते समय सावधानी रखें। स्वभाव में अचानक परिवर्तन भी कई बार परेशानी में डाल सकता है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान जरूर दें। पेट की समस्या को नजरअंदाज न करें। व्यापार  में सोच-समझकर ही निवेश करना लाभप्रद रहेगा। समय रहते कानून की मदद लें। खान-पान का विशेश ध्यान रखें। पार्टनरशिप सोच कर ही करें अन्यथा धोखा होगा। विद्यार्थी अपना ध्यान शिक्षा पर केन्द्रित करें। अपने मित्रों के साथ भी समय बितायें। प्रेम संबंधो मे कुछ खटास आ सकती है। पुरानी बिमारी जोड़ो का दर्द परेशान करेगा। किड़नी की समस्या/शुगर पर कन्ट्रोल रखें।

उपाय: भगवान शिव का जाप करें, गर्म वस्त्रों का दान करें। काला तिल उड़द/कोयला का दान धार्मिक स्थल पर करें।शुभ रंग: सफेद,भाग्य प्रतिशत: 58

सिंह राशि,संबोधन

सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए साल 2018 कई सुनहरे मौके लेकर आएगा। इस साल धार्मिक कार्यो में आपका समय बीतेगा। परिवार मे छोटे-भाई बहनों की सेहत से संबंधित समस्या खत्म होगी। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी से अचानक वाद-विवाद परेशानी में डाल सकता है। विचारों और वांणी मे सादगी अवश्य रखें, वरना पछताना पड़ सकता है। प्रात: जल्दी उठने की आदत डालना आपको हर कार्य में सफलता दिलायेगा। पार्टनशिप से आपको फायदा भी मिलेगा लेकिन साल के मध्य के बाद। विद्यार्थियों को भरपूर सफलता मिलेगी। माता-पिता का निरादर आपको बड़ी परेशानी में अवश्य डाल देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को सतर्कता बरतनी होगी। समय पर डाक्टर की सलाह लें। गले से और नसों से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय: उगते सूर्य को अर्घ्य दें, नेत्रहीन लोगों को मीठा भोजन बांटे, दवा का वितरण करें।शुभ रंग: मेहरून,भाग्य प्रतिशत: 65
कन्या राशि,संबोधन

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए साल 2018 विचारों में सकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। चतुर्थ भाव का शनि आपको परेशानी में डालकर एक अलग निखार देगा। कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। पैसों का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। परिवार में माहौल शांति पूर्ण रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। नौकरीपेशा लोगों की नौकरी में बदलाव से लाभ मिलेगा। करियर में यह वर्ष ठीक-ठाक परिणाम देगा।मित्रों से संबंध पहले से बेहतर होगें। व्यापार में निवेश अनुभवी लोगों की सलाह से करें। विद्यार्थियों को कुछ समस्या बनी रह सकती है। सूझ-बूझ से किया कार्य हर परेशानी को खत्म करेगा। Digestive plub आपको समस्या में डाल सकती है। चोट लगने का भय रहेगा,इसीलिये लापरवाही न करें। उपाय: मां दुर्गा के कवच का पाठ करें, कम्बल का दान अवश्य करें।
शुभ रंग: हरा,भाग्य प्रतिशत: 71
तुला राशि,संबोधन

तुला राशि: तुला राशि वालो के लिए वर्ष 2018 काफी महत्वपूर्ण रहेगा। साल के शुरूआत में काफी जोश/उर्जा से आप भरे रहेंगे। लेकिन आपकी जल्दबाजी/क्रोध आपके सारे कार्यों पर पानी फेर सकती है। करियर के लिहाज से नौकरी/व्यापार में हर तरीके से लाभदायक रहने वाला है। सेहत का ध्यान रखाना भी जरूरी होगा। साल के मध्य के बाद विदेश यात्रा काफी लाभ देगी। जमीन-जायदाद को लेकर निवेश बहुत सावधानी पूर्वक करना होगा। धन की स्थिती अप्रैल 2018 से पहले से बेहतर हो जाएगी। विद्यार्थी पढ़ने के लिये विदेश जा सकते है। उनका यह स्वप्न अवश्य पूरा होगा। जीवन साथी से कुछ मनमुटाव आपके कार्यों में विघ्न डाल सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में सतर्क रहना होगा। खान-पान की आदतों पर अवश्य ध्यान दें। पीठ दर्द/जोड़ो का दर्द परेशान कर सकता है।ध्यान रखें।
उपाय: मां लक्ष्मी को पंचमेवा का भोग लगायें। सुहागन स्त्रीयों को वस्त्रादि दान दें।
शुभ रंग: गुलाबी,भाग्य प्रतिशत: 80
वृश्चिक राशि,संबोधन

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2018 उतार-चढाव भरा रहेगा। वित्तीय मामलो में सावधानी अवश्य बरतनी होगी।सुअवसर आपके सामने होंगे, लेकिन जल्दबाजी कार्यों को बिगाड़ सकती है। पैसा कमाने के उद्धेश्य से समय शुभ है। लेकिन व्यर्थ में पैसा न खर्चें। विद्यार्थी अपनी मेहनत से अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगें। समय का सदुपयोग उन्हें सफल बनायेगा। व्यापारिक लेन-देन सोच समझकर ही करना होगा। प्रेम संबंधो को लेकर वृश्चिक राशि के लोग थोड़ा चिंतित रह सकते है। आंखो से संबंधित रोगी तथा ह्रदय रोगी इस साल लापरवाही न बरतें। साल के मध्य के बाद आर्थिक स्थिती पहले से बेहतर हो जायेगी। निवेश सोच समझकर ही करें।
उपाय: सुंदरकाण्ड का पाठ मंगलवार को करें। शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग: सफेद,भाग्य प्रतिशत: 69
धनु राशि,संबोधन

धनु राशि: धनु राशि वालों को साल 2018 मन मुताबिक परिणाम देगा। व्यापारिक मामलों में नये मुकाम हासिल करेंगे आप।आपकी राशि पर शनि का गोचर अधिक कर्म/मेहनत करने की प्रेरणा के साथ-साथ लाभ भी दुगना देगा। लेकिन आप गलत कार्यों पर पैसा न खर्चे। छोटे भाई-बहनों से वाद-विवाद हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बनाये रखें।जल्द ही कर्ज की स्थिती से बाहर निकल आएंगें। विद्यार्थी मेहनत खूब करेंगें, लेकिन परिणाम में कुछ कमी आयेगी। नई नौकरी वाले लोगों के लिये समय शुभ रहेगा। माता पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मार्च के बाद दिखेगा।बच्चों से संबंध पहले से बेहतर होंगें। परिवार में किसी व्यक्ति की बिमारी पर पैसा खर्च हो सकता है। बाहर के खाने से बचें, व्यायाम, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंउपाय: सतनाज का दान करें। पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलायें।शुभ रंग: पीला,भाग्य प्रतिशत: 59

मकर राशि,संबोधन
 मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए साल 2018 शुभ परिणाम देगा। लेकिन इस वर्ष मेहनत अधिक करनी होगी। लाभ मेहनत पर ही निर्भर रहेगा।संभव है मार्ग में कई बाधायें आपका रास्ता रोकेंगी। लेकिन आप बाहर निकल आयेंगे। अपने खर्च पर रोक लगाएं वरना कर्ज की स्थिती बन सकती है। व्यापार में सोच-समझकर निवेश करें।अपनी सेंहत का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। वरना गैस/अपच की परेशानी बढ़ सकती है।परिवार का भरपूर सहयोग आपकी सभी  परेशानी दूर कर देगा।इस वर्ष विद्यार्थीयों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई नही होगी। परिवार में माहौल सुखद बना रहेगा। लेकिन पत्नी की सेहत का ध्यान रखें। मित्रता में सतर्कता भी रखें। पैर दर्द/गैस की समस्या परेशानी का सबब बन सकती है।उपाय:णेश वन्दना रोज करें। भैरव मन्दिर में दूध अर्पण करें।शुभ रंग: नीला,भाग्य प्रतिशत: 63

कुंभ राशि,संबोधन

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों का 2018 बेहतरीन ही नहीं शानदार भी रहने वाला है।साल 2018 आपके जीवन में सुनहरे अवसर के साथ-साथ लाभप्रद परिणाम भी लेकर आएगा। आय के नऐ-नऐ स्त्रोत मिलेंगे। मतलब मेहनत कम लाभ ज्यादा ।परिवार में स्थिती पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक स्थल पर हर तरफ से सहयोगियों का साथ मिलेगा, साल के शुरू में कार्यों में सावधानी रखें वरना नुकसान हो सकता है। अपनी वांणी पर संयम आपको शुभता दिलायेगा। विद्यार्थीयों के लिये समय शुभ रहेगा। अपने माता-पिता/गुरूजनों/बड़ो का भूलकर भी तिरस्कार न करें। अपनी नींद को पूरा करें वरना पेट/गैस से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें,ऐसे पुरानी बीमारी से लोगों को राहत मिलेगी।उपाय: पीपल के पेड़ की सेवा करें, गणेश जी को दूर्वा चढ़ायें। बड़ो का सम्मान करें।शुभ रंग: काला, भाग्य प्रतिशत: 69
मीन राशि,संबोधन

मीन राशि:  मीन राशि वालों का 2018 बिल्कुल औसत भरा रहेगा। अपने कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने पर शुभ परिणाम अवश्य मिलेगा। ग्रहों में परिवर्तन के कारण कार्य स्थल पर थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है। आफिस में होने वाली राजनीति से अपने आपको दूर रखें। अपनी माता की सेहत पर ध्यान दें, तथा परिवार में भी समय अवश्य बितायें जिससे माहौल पहले से बेहतर हो। विद्यार्थीयों की शिक्षा का क्रम ठीक चलेगा, बस कार्यों को समय पर करें। अक्टूबर 2018 के बाद आपको कुछ राहत मिलेगी। पैसों का लेन देन ध्यान पूर्वक ही करें, वरना नुकसान होगा। दूसरो की मदद के लिये हमेशा तैयार रहें तो शुभ परिणाम भी दिखेगा। रिश्तों मे पारदर्शिता अवश्य रखें। अपने वजन को न बढ़ने दें। बाहरी खान-पान से बचें।
     उपाय: गुरूवार का व्रत उपवास रखें, पीले चंदन केसर का तिलक करें।
                  शुभ रंग: पीला,भाग्य प्रतिशत: 59
http://sandeepaspmishra.blogspot.in/

No comments:

Post a Comment