Saturday 18 November 2017

सूर्य का वृश्चिक राशि में हो गया प्रवेश, जानें क्या होगा आपकी राशि पर प्रभाव(16 November 2017)

संदीप कुमार मिश्र: ग्रहों का खेल भी अजीब निराला है।आपकी राशि में ग्रहों की दशाएं सही है तो बिगड़े काम भी बन जाते हैं नहीं तो बनते बनते बिगड़ जाएं।अब देखिए ग्रहों के राजा भगवान भास्कर यानि सूर्य देव अपनी राशि 16 नवंबर 2017 से परिवर्तित कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं।जिसे हमारे ज्योतिष शास्त्र में उत्तम कहा जाता है। जबकि सूर्य अबतक अपनी सबसे कमजोर स्थिति यानि तुला राशि में विद्यमान थे,जो कि सूर्य की स्थिति सबसे कमजोर मानी जाती है।  जिसके परिणामस्वरुप लोगों के जीवन में किसी न किसी प्रकार की मुश्किलें ही आ रही थी।आपको ये जानना भी जरुरी है कि वृश्चिक में सूर्य के प्रवेश से पहले ही बुध ग्रह मौजूद था,और अब सूर्य के प्रवेश से दोनों मित्र ग्रह जीवन में लाभ ही लाएंगे।सूर्य और बुद्ध के मिलन का प्रभाव हमारे जीवन में एक महिने तक रहेगा।।
ऐसे में आईए जानते हैं कि रासि के अनुसार क्या करें उपाय जिससे जीवन की रफ्तार बेहतर बनी रहे-
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आने वाले एक महीने तक अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए नहीं रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है।उपाय के तौर पर 1रविवार के दिन गुड़ और गेहूं का दान आप कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आंखों और हड्डियों की समस्या परेशान कर सकती है,सावधान रहें।कुछ संभावन ऐसी भी है कि वैवाहिक जीवन में परेशानी भी आ सकती हैं,इसलिए सोचसमझ कर फैसला लें।उपाय के तौर पर रविवार के दिन व्रत करने अवश्य लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक खुश हो जाएं।खासकर यूवा वर्ग के लोगों के करियर में सफलता साफ मिलती नजर आ रही है।यात्रा करते समय सावधानी रखें और प्रतिदिन प्रात: उठकर सूर्य देव के मंत्र का जाप और जल अवश्य दें।जीवन में मंगल होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन,रोजगार और कारोबार बेहतर होगा। थोड़ा अपनी दैनिक दिनचर्या, खान-पान का ध्यान रखें।उपाय के तौर पर एक महीन तक दाएं हाथ की अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला पहन ले,स्थिति बेहतर बनेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नित्य प्रति गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए।ऐसे इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है,संभव है कि आपका स्तान परिवर्तन भी हो।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखे,किसी भी प्रकार का फैसला लेने में ध्यान रखें। किसी भी हालत में क्रोध करने से बचें।उपाय के तौर पर  प्रतिदिन भगवान भास्कर यानी सूर्य देव को जल अवश्य चढ़ाएं।
तुला राशि
इस राशि के जातक अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाएं।किसी भी प्रकार का तनाव ना लें आर्थिक लाभ अवश्य होंगे। उपाय के तौर पर तुला राशि वाले सूर्य के तांत्रिक मंत्र का जाप करें,बाधाओं से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण और क्रोध पर संयम रखना चाहिए। यकिनन करियर में सम्मान और सफलता मिलेगी।प्रात:जल्दी उठकर जल में हल्दी मिलाकर भगवान सूर्य को अर्पित करें।
धनु राशि
ध्यान रखें मित्रों आर्थिक नुकसान हो सकता है। खासकर पिता के साथ संबंधों पर तो विशेष ध्यान रखें।पिता का सम्मान करें और लाल वस्त्रों से परहेज करें।
मकर राशि
इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ का योग बन रहा है।सावधानी से वाहन चलाएं और प्रतिदिन भगवान सूर्य के आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।अवश्य लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को सूर्य देव के परिवर्तन से हड्डियों में थोड़ी समस्या हो सकती है।लेकिन करियर में सफलता का विशेष योग नजर आ रहा है।एक उपाय करें,प्रतिदिन जल में रोली मिलाकर सूर्य को जल अवश्य चढ़ाएं।

मीन राशि
जरा सेहत का विशेष ध्यान रखें।सेहत बिगड़ सकती है इस राशि के जातकों की सेहत। तनाव भी बढ़ सकता है, लेकिन नौकरी,रोजगार और व्यापार में लाभ हो सकता है। रोली मिलाकर प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।इस उपाय से जीवन में खुशहाली आएगी।
ज्योतिर्विद् पं.शिवकुमार शुक्ल 

No comments:

Post a Comment